Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति-पत्नी के विवाद में पूरे गांव में संग्राम... मायका पक्ष की लगाई पिटाई, पुलिस से नोकझोंक

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 09:35 AM (IST)

    शिकोहाबाद के चेरई गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद विवाद बढ़ गया। पत्नी के बुलाने पर मायके वालों ने पति को पीटा, तो ग्रामीणों ने मायके वालों की पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर भी मारपीट जारी रही और ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक महिला को हिरासत में लिया है।

    Hero Image

    मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के दौरान। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण. शिकोहाबाद। पति-पत्नी के विवाद में रविवार दोपहर चेरई गांव में संग्राम हो गया। पत्नी के फोन पर पहुंचे मायके वालों ने पति की पिटाई की तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर पीटा। इस दौरान दोनों तरफ से लात-घूंसे चले तो अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर एक-एक कर छह एंबुलेंस और 112 डायल पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस के सामने भी मारपीट होती रही। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    पत्नी के फोन पर पहुंचे मायके वालों को ग्रामीणों ने पीटा

     

    चेरई निवासी विजय यादव की शादी 15 वर्ष पूर्व खैरगढ़ थाना क्षेत्र के नगला रघोल निवासी नीलम से हुई थी। पति-पत्नी में किसी बात पर दोपहर दो बजे झगड़ा हो गया। विजय ने नीलम की पिटाई गई तो उसने अपने पिता सेफाली को फोन कर दिया। कुछ देर बाद पिता के साथ भाई देवजीत, रामजीत, नीरज, योगेंद्र और एक चचेरा भाई गांव पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने विजय की पिटाई कर दी। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मायके पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई लगाई।

     

    छह एंबुलेंस पहुंचीं, ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक

     

    सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंचीं। पुलिस ने घायल मायके वालों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। ग्रामीणों ने बताया की मारपीट 112 पुलिस के सामने भी हुई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता की, पुलिस कि डायरी भी छीन ली।

    हालांकि इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि पुलिस से कोई अभद्रता नहीं हुई। दो पक्षों में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक महिला को हिरासत में लिया गया है।