Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए बनाई गई 7 सदस्यीय कमेटी, हाईवे किनारे बनेंगे होल्डिंग एरिया

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 06:12 AM (IST)

    फिरोजाबाद में सड़क हादसों को कम करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों के किनारे वाहनों क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मीरा ग्लास के निकट सड़क किनारे खड़े भारी वाहन

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सड़क हादसे रोकने के लिए जिले में होल्डिंग एरिया (पार्किंग स्थल) चिह्नित करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी के सर्वे के बाद एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों को होल्डिंग एरिया में खड़ा कराया जाएगा।

    आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से लोग सड़क हादसों का शिकार बन रहे हैं। इनका एक बड़ा कारण एक्सप्रेस-वे, हाईवे के अलावा अन्य मार्गों के किनारे खड़े होने वाले वाहन हैं।

    शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए होल्डिंग एरिया चिह्नित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए जिले में भी कमेटी गठित की गई है। जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एआरटीओ राजेश राजपूत, एक्सईन लोक निर्माण विभाग, सीओ यातायात के अलावा नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकारी शामिल हैं।

    एआरटीओ ने बताया कि सड़क पर या उनके किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन में अक्सर पीछे से आने वाले वाहन टकरा जाते हैं। इससे कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसलिए सड़कों को पूरी तरह खाली कराकर, वाहनों की पार्किंग होल्डिंग एरिया में कराई जाएगी।