Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद: घरेलू कलह में पति ट्रेन के आगे कूदा, घर में मृत मिली पत्नी

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 01:11 PM (IST)

    फिरोजाबाद में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, उसकी पत्नी घर में मृत पाई गई, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    Hero Image

    मृतक पति और पत्नी फाइल फोटो। जागरण

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मतसेना के गांव दबरई में शनिवार सुबह नौ बजे घरेलू कलह में 25 वर्षीय प्रमोद ने ट्रेन कटकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग घर पर पहुंचे तो पत्नी 22 वर्षीय निशा का शव पड़ा मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशा की मृत्यु कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। उसका मायका जसराना के बेंत गांव में है। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक चार माह की बेटी है। दंपती परिवार से अलग रहते थे। प्रमोद चूड़ी का काम करता था। निशा ने करवाचौथ का व्रत रखा था। उसके हाथों में मेंहदी लगी थी।