हाईवे पर हुई दो करोड़ की लूट में फरार सिपाही मनोज गिरफ्तार, फिरोजाबाद पुलिस ने पांच लाख रुपये किए बरामद
फिरोजाबाद में हाईवे पर दो करोड़ की लूट के मामले में फरार सिपाही मनोज को पुलिस ने मक्खनपुर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट के पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक छह लुटेरे और दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। हाईवे पर दो करोड़ रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मंगलवार रात एक बजे मक्खनपुर में बिल्टीगढ़ चौराहे के पास से पकड़ा है। उसके पास से लूट के पांच लाख रुपये बरामद हुआ है। अब इस मामले में छह लुटेरे और लूट में शामिल दो पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
दो करोड़ की लूट के मामले में फरार सिपाही मनोज भी गिरफ्तार
मक्खनपुर में हाईवे पर गांव घुनपई के पास जीके कंपनी की वैन से दो करोड़ रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने चार अक्टूबर को छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक करोड़ पांच हजार रुपये नकद, एक आईफोन, नई बाइक ओर असलहा और दो कार बरामद हुई थी। लूटकांड के सरगना को पुलिस पांच अक्टूबर को रकम बरामदगी के लिए हाईवे पर ले जा रही थी। तभी वह हथकड़ी समेत भाग निकला था। उसी दिन रात में मुठभेड़ में ढेर हो गया था।
मक्खनपुर में बिल्टीगढ़ चौराहे के पास से पुलिस ने दबोचा
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लूट की घटना में दो पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। दोनो घटना के बाद पुलिस की गतिविधि की सूचना बदमाशों तक पहुंचा रहे थे। इतना ही घटना के बाद दोनों आरोपित सिपाही मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह और मनोज कुमार कार से दिल्ली गए और लूट की रकम में हिस्सा लेकर लौटे थे। मंगलवार सुबह पुलिस ने मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह हाईवे पर रूपसपुर के पास स्थित श्री श्याम फैमिली ढाबा से गिरफ्तार कर लिया।
कल अंकुर प्रताप सिंह को किया था गिरफ्तार
अंकुर प्रताप सिंह मूलरूप से अलीगढ़ जिले में थाना हरदुआगंज के खान आलमपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह ए-423, ट्रांस यमुना कॉलोनी, फेस-वन, थाना एत्माद्दौला, जनपद आगरा में रहता है। वर्तमान में उसकी तैनाती आगरा जीआरपी में थी।
मनोज आगरा पुलिस लाइन में था तैनात
आगरा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज कुमार फरार था। उसे पुलिस ने मंगलवार रात एक बजे मक्खनपुर में बिल्टीगढ़ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।