Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozabad News: पर्यटन को बढ़ावा, ओंकारेश्वर मंदिर और जदुद्वारा स्थल का सुंदरीकरण; 6.45 करोड़ होंगे व्यय

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 10:51 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने फिरोजाबाद के सिरसागंज में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर और उमरी में जदुद्वारा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर 6.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री जयवीर सिंह ने फिरोजाबाद को पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया।

    Hero Image
    शिलान्यास के दौरान यूपी सरकार के मंत्री व अन्य।

    संस, जागरण, सिरसागंज/फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने रविवार को सिरसगंज में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर और उमरी में जदुद्वारा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इन दोनों परियोजनाओं पर 6.45 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इससे जिले में पर्यटन विकास को और पंख लगने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री जयवीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि वह जिले को पर्यटन हब बनाना चाहते हैं। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण कार्य पर 4. 38 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जबकि उमरी में जदुद्वारा स्थल के कार्य पर 2.07 करोड़ खर्च होंगे।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    इन परियोजनाओं से इस क्षेत्र का न केवल धार्मिक विकास होगा बल्कि लोगों को रोज़गार भी मिलेगा। उनका उद्देश्य पुरानी धरोहरों को संजोना है। ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे परिचित हो सके। इस वित्तीय वर्ष में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कुल 31 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इससे जनता लाभान्वित होगी।

    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष रंजना गुरुदत्त सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

    मंत्री ने कैंप कार्यालय पर सुनी जनसमस्याएं

    विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। समस्याओं में से कुछ का त्वरित समाधान भी किया गया। बाकी का निराकरण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर समस्याओं का निदान कराने के निर्देश दिए। बिजली, कानून, भूमि अधिग्रहण, आवास, पेंशन जैसे अनेक समस्याएं उनके समक्ष आईं।

    ये भी पढ़ेंः Potato Prices: बढ़ रही लागत और मुनाफा हो रहा कम... आलू के नहीं मिल रहे अच्छे दाम, किसानों परेशान