फिरोजाबाद में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दूध में जहर देकर मारने का आरोप
फिरोजाबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दूध में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। लंबे समय से बीमार विवाहिता की शनिवार रात मृत्यु हो गई। उसके मायके वालों ने ससुरालीजन पर दूध में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम घर पर सुबह दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई।
अरांव के गांव शादीपुर निवासी सियाराम ने अपनी 35 वर्षीय पुत्री शालिनी की शादी आठ वर्ष पहले गांव बामई निवासी विकास कुमार के साथ की थी। शालिनी के भाई विष्णुकांत ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन से पति और अन्य ससुरालीजन आए दिन मारपीट व प्रताड़ित करते थे।
रात में दूध में जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। विकास शराब पीने का आदी है, शालिनी उसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। शुक्रवार रात भी कहासुनी हुई थी। वह एक बेटी की मां थी। रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
अरांव इंस्पेक्टर ऋषि कुमार ने ससुरालीजन से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि महिला की तबीयत खराब रहती थी। अक्सर उसे सांस लेने में परेशानी होती थी। उसका उपचार कराया जा रहा था। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। शिकायती पत्र नहीं मिला है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।