Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी पर चाकू से हमला कर पति ने खुद का रेत लिया गला, इस बात पर हुआ था विवाद

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 11:20 AM (IST)

    फिरोजाबाद के अगोदा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी के ननिहाल में विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में, उसने खुद को भी घायल कर लिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पति की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। पत्नी के ननिहाल में आए युवक ने विवाद के बाद पत्नी पर चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद की गर्दन रेत ली। इसके बाद अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। फरिहा के अगोदा गांव में शुक्रवार सुबह आठ बजे हुई घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा जिले में उरगमा, बहरन निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र कुमार पत्नी 32 वर्षीय कृष्णा के साथ उसकी ननिहाल अगोदा आया था। शुक्रवार सुबह आठ बजे दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। रिश्तेदारों दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद गुस्साए पति ने वहीं पड़े चाकू से पत्नी की पीठ पर हमला कर दिया।

    वह शोर मचाते हुए भागी तो रिश्तेदार और आसपास के लोग जुट गए। इस पर देवेंद्र ने खुद को चाकू मारने की धमकी दी। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू से अपनी गर्दन रेत ली। गर्दन से खून बहने लगा। किसी तरह लोगों ने उसे पकड़कर चाकू छीना लेकिन तब काफी खून बहने से वह अचेत हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची।

    घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा। जहां पति की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कहासुनी के बाद पति ने पहले पत्नी पर हमला किया। इसके बाद खुद की गर्दन रेत ली। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।