Firozabad News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, गला दबाकर हत्या का आरोप
फिरोजाबाद के नगला फरेती गांव में 35 वर्षीय बृजेश कुमारी का शव फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। 14 साल पहले बृजेश की शादी कैलाश से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

संवाद सूत्र, एका। नगला फरेती में मंगलवार रात आठ बजे 35 वर्षीय बृजेश कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुर गायब हो गया है। पुलिस ने पति कैलाश बाबू को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बृजेश का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ था, जिसे पति कैलाश ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा। इसके बाद उसने पत्नी की बहन को सूचना दी। बृजेश के भतीजे अवनीश ने डायल-112 पर घटना की जानकारी दी। बृजेश की शादी कैलाश के साथ 14 वर्ष पहले हुई थी, और उनके दो बेटियां तथा दो बेटे हैं। हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो सोमवार को भी हुआ था।
बृजेश की मृत्यु की सूचना पाकर उसके भाई वीरेंद्र सिंह सहपुरी, शिकोहाबाद गांव पहुंचे और पति तथा ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को थाने पर बैठाया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की संभावना सामने आई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।