Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozabad Girl Murder: बकरी बांधने वाली रस्सी से कसा था गला, खेत में काम कर रहे चार मजदूरों को भी नहीं लग पाई भनक

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 03:41 PM (IST)

    फिरोजाबाद के नारखी में एक बालिका की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटनास्थल के पास एंबुलेंस दिखने से पुलिस जाँच और तेज़ हो गई है। धनगर महासभा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है वहीं सपा ने कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है।

    Hero Image
    बालिका की हत्या के साथ- बकरी बांधने वाली रस्सी से कसा था गला

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बालिका की हत्या किसने और क्यों की ये बड़ा प्रश्न है। पुलिस रात तक इसका उत्तर नहीं खोज पाई। बालिका की हत्या बकरी बांधने वाली रस्सी से गला कस कर की गई थी।

    हैरानी की बात है कि जिस जगह बालिका की शव मिला है। उससे 200 मीटर की दूरी पर खेत में चार मजदूर काम कर रहे थे। उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

    बालिका के शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल से कराया गया। स्लाइड भी बनवाई गई है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, जिलाध्यक्ष यादवेंद्र कुमार, जितेंद्र बघेल समेत कई नेताओं ने दोपहर में पोस्टमार्टम घर पर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद कई थानों की फोर्स के साथ उपस्थित रहे। रात आठ बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हाेंने बताया कि एक ग्रामीण ने घटना स्थल के पास से एक एंबुलेंस के आने और लौटने की बात बताई थी।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें के फुटेज खंगाली गई तो घटना के समय दो एंबुलेंस आती-जाती दिखाई दे रही हैं। इसमें एक सरकारी और दूसरी प्राइवेट एंबुलेंस है। ये वहां क्या कर रहीं थीं। इसकी जांच की जा रही है।

    हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग

    धनगर महासभा की बैठक बुधवार को गांव सिकरारी में हुई। इसमें हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि आरोपित को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लखपत सिंह, लक्ष्मण सिंह, मानपाल सिंह, डेविड, दिनेश बघेल, विक्रम सिंह, अनिल, चंद्रपाल आदि उपस्थित रहे।

    इधर सपा ने गुरुवार शाम सात बजे दीपा का चौराहा से भारत माता चौक तक कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। ब्लाक अध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि बालिका को इंसाफ दिलाने के लिए मार्च निकाला जाएगा।