Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozabad Murder: बकरी चराने गई 9 वर्षीय बालिका की गला घोंटकर हत्या, गांव वालों ने किया प्रदर्शन

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 11:07 AM (IST)

    फिरोजाबाद के रजावली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नौ वर्षीय लड़की जो बकरी चराने गई थी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बाजरा के खेत में मिला। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रजावली चौराहे पर जाम लगा दिया जिसके बाद एसपी सिटी और एसडीएम मौके पर पहुंचे।

    Hero Image
    Firozabad News: जाम लगाने के दौरान लाेगों को समझाती पुलिस।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बुधवार सुबह खेत में बकरी चराने गई बालिका की गला कस कर हत्या कर दी गई। उसका शव बाजरा के खेत में मिला। गला रस्सी से कसा था। सूचना पर घटनास्थल पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पहले टूंडला-एटा मार्ग पर बाद में रजावली चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जाम काफी देर तक रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रजावली क्षेत्र के गांव गढ़ी पांडेय निवासी देवेंद्र सिंह बघेल अपनी नौ वर्षीय पुत्री काजल को लेकर बकरी चराने सुबह 6.45 बजे गांव के बाहर गए थे। एक चारदीवारी के अंदर खाली प्लाट पर पिता-पुत्री बकरी चरा रहे थे। देवेंद्र आठ बजे चाय पीने घर आए थे।

    मौके पर बालिका नहीं मिली, शव बाजरा के खेत में मिला

    कुछ देर बाद लौट कर गए तो बालिका मौके पर नहीं मिली। बकरियां चर रही थीं। बालिका के गायब होने से सनसनी फैल गई। तलाश करने पर काजल का शव बाजरा के खेत में मिला। रस्सी से उसका गला घोंट कर हत्या की गई थी। इससे आक्रोशित ग्रामीणाें ने रजावली चौराहे पर जाम लगा दिया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, टूंडला एसडीएम मौके पर पहुंचे। अभी जाम लगा हुआ है।