Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में भी मतदाता सूची से कटेंगे घुसपैठियों के नाम... SIR पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर हमला

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 03:28 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर घुसपैठियों के वोटों से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार म ...और पढ़ें

    Hero Image

    फिरोजाबाद में पत्रकारों से बात करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में एसआईआर अभियान में 65 लाख लोगों के नाम कटे हैं। किसी का नाम गलत कटने की शिकायत नहीं मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री ने कहा, कि यूपी में भी घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाएंगे। सपा और अन्य विपक्षी दल घुसपैठियों के वोटों की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं। जबकि भाजपा शुचितापूर्ण तरीके से चुनाव लड़ना चाहती। यूपी में भाजपा 2017 से शासन में है, इस दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। अवैध घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाने और सही मतदाताओं के फॉर्म भरवाने का अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सभी अवैध, मृतक और नाबालिग मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।

    सपा और अन्य विपक्षी दल घुसपैठियों के वोटों से चुनाव जीतना चाहते हैं

    डिप्टी सीएम ने कहा, कि 16 दिसंबर के बाद नई सूची का गहन अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही शादीशुदा बहुओं तथा ट्रांसफर होकर आए लोगों के नाम भी दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आजादी के बाद कई बार की गई है और इसमें कोई डरने की बात नहीं। भाजपा पारदर्शिता और संविधान की भावना के साथ कार्य कर रही है। वहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गलत राजनीतिक क्रियाकलाप करने का आरोप भी लगाया। ब्रजेश पाठक ने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।