Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन मंत्री के काफिले की 6 कारें आपस में टकराईं, लोकार्पण को जाते समय हुआ हादसा

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 07:26 PM (IST)

    पर्यटन मंत्री के काफिले की छह गाड़ियाँ लोकार्पण समारोह में जाते समय आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के काफिले में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं की छह कारें आपस में टकरा गईं। यह घटना नारखी क्षेत्र के बछगांव के पास जलेसर सर्विस रोड पर रविवार दोपहर डेढ़ बजे हुई। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बछगांव स्थित शिव मंदिर (शिव गुफा) के लोकार्पण कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में शामिल एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रही गाड़ियों के चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिससे किसी का अगल तो किसी का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाया। तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफिले में गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। अचानक ब्रेक लगने से यह दुर्घटना हुई।

    भाजपा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह संजू की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि एयर बैग खुल जाने से उनकी जान बच गई। थानाध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री का वाहन आगे निकल गया था। काफिले में शामिल कार्यकर्ताओं की गाड़ियां टकराईं थी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।