Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozabad News: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो पति ने दिया तीन तलाक, अप्राकृतिक संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न के आरोप

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 11:43 AM (IST)

    टूंडला में दहेज में फ्लैट न मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी को तलाक तलाक तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संस, जागरण. टूंडला/फिरोजाबाद। दहेज में फ्लैट न मिलने से नाराज पति ने विवाहिता को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। ससुरालीजन को भी नामजद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2014 को नगला मस्जिद निवासी ऐजाज मुहम्मद के साथ हुई थी। ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह उस पर आगरा में पिता से कहकर एक फ्लैट दिलाने का दबाव बना रहे थे।

    पीड़िता ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

    महिला ने आरोप लगाया कि आए दिन उसे परेशान किया जाने लगा। इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म दिया। एक जनवरी 2024 को पति ने उनके पिता से आठ लाख रुपये उधार ले लिए। जब वापस मांगे तो धमकी देने लगे। आराेप है कि उनका पति उनके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। 25 फरवरी को वह घर पर अकेली थी, तभी उनका देवर शाहिद उनके कमरे में आ गया और अश्लील हरकतें करने लगा। उनके ससुर ने आकर उसे बचाया। 28 मार्च को पति ने फ्लैट न दिलाने पर उसे तीन बार तलाक बोल दिया और पीटा भी।

    ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकला

    पीड़िता ने बताया, कि मोबाइल फोन तोड़ दिया। अगले दिन उसे घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार का कहना है कि ऐजाज मुहम्मद के साथ ससुर लाल मुहम्मद, सास साबरा बेगम, जेठ निवाज मुहम्मद, यासमीन, देवर शाहिद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।