Firozabad News: वीडियो कॉल पर बात कर ट्रक चालक ने दी जान, पांच दिन से मायके में थी पत्नी
फिरोजाबाद के मटसेना गांव में एक ट्रक ड्राइवर ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एक ट्रक चालक ने शुक्रवार रात दस बजे पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर फंदे से लटक गया। घरवालों को पता चला तो दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और मटसेना पुलिस को सूचना दी। पुलिस पत्नी से अनबन के बाद आत्महत्या की मान रही है।
मटसेना के साटामई गांव निवासी 32 वर्षीय गौरव दो भाइयों में बड़ा था। वह ट्रक चलाता था। पांच दिन पहले उसकी पत्नी रीना दो बेटे और एक साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी। शुक्रवार रात गौरव घर पहुंचा। खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद वह पत्नी से वीडियो काल पर बात कर रहा था। बात करते हुए उसने फंदे से लटक गया।
मटसेना के साटामई गांव में शुक्रवार रात की घटना
छोटे भाई अनुज ने उसे रात दस बजे बुलाया। जब कमरे अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से देखा। अंदर गौरव को फंदे से लटकते देख सन्न रह गया। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग जुट गए। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।
पांच दिन से पत्नी थी मायके, पुलिस जांच में जुटी
अनुज ने बताया कि घटना से पहले उसने पत्नी वीडियो कॉल पर बात की थी। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर शिव कुमार चौहान ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी से विवाद में आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।