Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2030 तक 120 मिलियन डालर की होगी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर बोले अनुराग ठाकुर

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 08:37 PM (IST)

    पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शालीमार गार्डन में सांसद खेल महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने खेलों का बजट बढ़ाया ...और पढ़ें

    Hero Image

    पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शालीमार गार्डन में सांसद खेल महोत्सव-2025 का किया उद्घाटन। जागरण

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। मोदी सरकार ने भारत में खेलों का बजट 800 करोड़ से बढ़ाकर 3794 करोड़ कर दिया है। वर्ष 2030 तक भारत में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री 120 मिलियन डालर की हो जाएगी। दो वर्ष में एक हजार से अधिक खेलो इंडिया सेंटर खोले गए और 323 नए खेल के इंफ्रास्ट्रक्टर 3073 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, प्रदेश के हर जिले में खेलों का आधारभूत ढांचा बनाया जा रहा है। योगी सरकार ने करोड़ों रुपये देकर देशभर के खिलाड़ियों का सम्मान किया। ये सभी बातें शालीमार गार्डन के खैतान पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 के उद्घाटन के दौरान सांसद व पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री और ओलंपिक संघ अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कही।

    उन्होंने कहा कि जिस देश में खिलाड़ियों का मान सम्मान होगा, उस देश के खिलाड़ी उतने ही अधिक मेडल जीतेंगे। हर खिलाड़ी देश के लिए खेलना चाहता है। जब सांसद-विधायक आगे आते हैं तो खेलो का मंच भी मिलता है और सम्मान भी मिलता है। हमारे खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए तैयार भी होते हैं। मेरठ में उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बना रहे हैं।

    इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करता हूं। पैरालंपिक व ओलंपिक में हमारे खिलाड़ी मेडल जीतकर आए। ओलंपिक गेम में छह मेडल जीते, पैरा ओलंपिक में 29 मेडल जीते और एशियन पैरा गेम में हमने 111 मेडल जीतने का कीर्तिमान हमारे खिलाड़ियों ने स्थापित किया। शतरंज खिलाड़ी गुकेश ने भी विश्व के सबसे बड़े खिलाड़ी को हराकर विश्व विजेता बने।

    इस वर्ष अगले माह गोवा में विश्वकप शतरंज का होगा आयोजन। हमने महिला खिलाड़ियों को हमेशा आगे बढ़ाया है। टोकियो ओलंपिक में भी भारत के लिए पहला मेडल मीराबाई चानू ने जीता था। हमारी सरकारों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र खिलाडियों को खेलो इंडिया के तहत आगे बढ़ाया है। पांच वर्ष बाद 2030 में भारत कामन वेल्थ खेल का आयोजन करने जा रहा है।

    वर्ष 2029-30 में युथ समर ओलंपिक का आयोजन करें और 2036 में पहली बार ओलंपिक गेम का आयोजन हो, इसके लिए मोदी सरकार प्रयास कर रही है। सरकार ने खेलों इंडिया स्कीम के तहत तीन हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस मौके पर सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, विधायक संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान आदि मौजूद रहे।

    पूर्व खेल मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में खेल कम घोटाले ज्यादा होते थे। कांग्रेस के जमाने में खेल शुरू होने से पहले पैसा हजम हो गया था। काॅमनवेल्थ खेल घोटाला किया। आयोजन होने से पहले ही हजारों करोड़ रुपये खा गए।

    यह भी पढ़ें- नोएडा के सेक्टर-62 में बनाया जाएगा Skywalk, जल्द शुरू होगा सर्वे; गाजियाबाद आने-जाने वालों को होगी आसानी