दो साल में साइबर ठगी के मामलों में 2.13 करोड़ की रिकवरी, गाजियाबाद पुलिस ने जारी किए आंकड़े
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में साइबर ठगी के 527 मामलों में लोगों ने 46.77 करोड़ रुपये गंवाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से कई लोगों को बचाया। नवंबर 2023 से नवंबर 2025 तक 517 मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें 14,955 शिकायतें मिलीं। कौशांबी और इंदिरापुरम थानों ने सबसे अधिक रिकवरी की। पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन समय पर शिकायत न मिलने से रिकवरी में परेशानी आ रही है।

सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में दो साल में 527 ठगी के मामलों में लोगों ने 46.77 करोड़ से ज्यादा की रकम गंवाई है। ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने साइबर ठगी के आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस का दावा है कि कई मामलों में त्वरित कार्रवाई कर लोगों को ठगी से बचाया भी गया लेकिन कई लोग अलग-अलग तरीकों से होने वाली साइबर ठगी का शिकार हो गए। लोगों को साइबर अपराधियों से सतर्क करने के लिए पुलिस समय-समय पर लगातार अभियान भी चलाती है।
डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि नवंबर 2023 से नवंबर तक 2025 ट्रांस हिंडन क्षेत्र के सातों थानों में 517 मुकदमे साइबर ठगी के दर्ज हुए। पुलिस को ऐसे मामलों में नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (एनसीआरपी) पर 14,955 शिकायतें मिलीं। रिकवर की गई रकम को पीड़ितों तक पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम, कौशांबी, खोड़ा, शालीमार गार्डन, टीला मोड़, लिंक रोड, साहिबाबाद थाने में साइबर टीम लगातार ठगी के मामलों को ट्रेस कर रही है। सर्विलांस पर लगाए गए ठगों के मोबाइल नंबर की संख्या भी हजारों में है। दूसरे राज्य का इनपुट मिलने पर तुरंत साइबर टीम वहां की पुलिस को भेजती है। रिकवरी का प्रतिशत ठगी गई रकम से काफी कम है। समय से शिकायत न मिलने से भी पुलिस को रिकवरी में काफी परेशानी आती हैं।
कौशांबी ने सबसे ज्याद की रिकवरी, इंदिरापुरम दूसरे नंबर पर
दो साल में इंदिरापुरम थाने में साइबर ठगी के 128 मामले दर्ज किए गए। इनमें पीड़ितों से 18.52 करोड़ से अधिक की राशि साइबर अपराधियों ने ठग ली। रिकवरी करते हुए इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 40.18 लाख रुपये बरामद किए।
कार्रवाई करने में 42.12 लाख रुपये वापस लौटाकर कौशांबी पहले और 40.18 लाख रुपये वापस कर इंदिरापुरम पुलिस दूसरे नंबर पर रही है। साहिबाबाद थाने में दर्ज 99 मुकदमों में लोगों की नौ करोड़ से अधिक की रकम साइबर ठगों ने ऐंठ ली। थाना पुलिस ने 80.14 लाख की रिकवरी इसमें से की है।
थाना मुकदमे एनसीआरपी पर मिली शिकायतें ठगी रकम रिकवरी
-1763349940110.jpg)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।