ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण भीषण कार हादसा, एक की मौत; दो घायल
मुरादनगर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गई। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में रामपुर के शो ...और पढ़ें

मिल्क चाकरपुर के पास शुक्रवार देर रात कार डिवाइडर से टकरा गई।
जागरण संवाददाता, मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मुरादनगर थाना क्षेत्र में गांव मिल्क चाकरपुर के पास शुक्रवार देर रात कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हाे गए। हादसा कोहरे में दृष्यता कम होने के चलते हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
इन दिनों रात व सुबह के समय भयंकर कोहरा हो रहा है। एक्सप्रेस-वे पर कुछ दूरी पर भी वाहन नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि हादसे बढ़ गए हैं। शुक्रवार देर रात रामपुर जिले के रसूलपुर के शोहराब कार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे। कार में उनके दो साथी भी थे।
कोहरे में डिवाइडर नहीं दिखा और कार टकरा गई
इस बीच जब वे मुरादनगर थाना क्षेत्र में मिल्क चाकरपुर गांव के पास पहुंचें तो कोहरे में डिवाइडर नहीं दिखा और कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर एक्सप्रेस-वे की पेट्राेलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने शोहराब को मृत घोषित कर दिया।
दो साथियों की अभी पहचान नहीं हुई है। उनका अस्पताल में हालत गंभीर बनी है। वहीं, हादसे के बाद कार सड़क पर आने से जाम की स्थिति बनने लगी। पेट्राेलिंग टीम ने क्रेन की मदद से कार सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।