पाइप फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल
यूपी ज्ञानी बॉर्डर पर पाइप फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गईं। हादसा दोपहर दो बजे हुआ जब दीवार पाइप लोडिंग के दौरान गिर गई। मृतकों में इशरत और जमीला शामिल हैं, जबकि सज्जो और सलमा घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, चारों महिलाएं ईंट सफाई का काम करती थीं।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। यूपी ज्ञानी बार्डर पर चल रही पाइप फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गईं।
घायल महिलाओं को दिल्ली के जीटीबी रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे लंच ब्रेक के दौरान फैक्ट्री की दीवार दूसरी फैक्ट्री में चल रहे पाइप लोडिंग के कार्य के चलते गिर गई। हादसे में इशरत (45), जमीला (50) की मौत हो गई जबकि सज्जो और सलमा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दीवार गिरने के बाद तुरंत कामगारों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि चारों महिलाएं फैक्टरी में ईंट सफाई का काम करती थीं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पाइप की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, दीवार के नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।