गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में 12 दुकानों और एक फ्लैट में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में मंगलवार को दो जगहों पर आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक में मंगलवार को गोलचक्कर के पास बनी करीब एक दर्जन दुकानों में आग लग गई। दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी बीच अजनारा सोसायटी में 22वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। आग अरुणोदय वर्मा के फ्लैट में लगी थी।
-1776756140318.jpg)
सीढ़ियों से 22वीं मंजिल पर पहुंचे दमकलकर्मी
दमकलकर्मी लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग में घर में रखा सामान जल गया है। हालांकि समय रहते पूरे फ्लोर को खाली करा लिया गया था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि सोसायटी में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। बिल्डर के खिलाफ विभाग ने कोर्ट में वाद दायर किया हुआ है। वहीं दुकानों में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है। आग में करीब 12 दुकानों में रखा सामान खाक हो गया है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है।
दुकानों के पास ही शराब की दुकान और सीएनजी पंप हैं मौजूद
क्रॉसिंग रिपब्लिक में जिस स्थान पर दुकानों में आग लगी है उसके बराबर में शराब की दुकान और सीएनजी पंप है। सीएफओ का कहना है कि आग शराब की दुकान और पंप तक पहुंचने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल को बुलाया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।