Ghaziabad News: पार्षदों ने प्रभारी मंत्री के सामने उठाया बढ़े प्रॉपर्टी टैक्स का मुद्दा, निगम के अधिकारियों पर लगाया बड़ा आरोप
गाजियाबाद में पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़े संपत्ति कर के मुद्दे पर प्रभारी मंत्री असीम अरुण को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी बढ़े हुए संपत्ति कर को जबरन वसूल रहे हैं, जबकि बोर्ड बैठक में इसे निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने अधिकारियों पर विपक्ष की भूमिका निभाने का भी आरोप लगाया। मंत्री असीम अरुण ने मुख्यमंत्री से बात कर रिपोर्ट पेश करने का आश्वासन दिया।
-1761534030021.webp)
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बढ़े संपत्ति कर के विषय को लेकर गाजियाबाद में पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के 21 सदस्यों ने जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने बढ़े संपत्ति कर को कम करने की मांग की। असीम अरुण ने पार्षदों को इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री के समक्ष पेश करने का आश्वासन दिया है।
पार्षदों ने कहा कि नगर निगम की 30 जून 2025 बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों, पदेन सदस्यों व महापौर सुनीता दयाल द्वारा बढ़े संपत्ति कर को सर्वसहमति से निरस्त कर दिया था। फिर भी निगम के अधिकारियों द्वारा शहर से बढ़ा संपत्ति कर वसूला जा रहा है। यह कर प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित कर रहा है। कुछ लोग मजबूरी में बढ़ा कर जमा कर रहे हैं।
जनता बढ़े संपत्ति कर को स्वीकार नहीं कर रही है। निगम के अधिकारी विपक्ष का कार्य कर रहे है। 30 जून की बोर्ड बैठक के मिनट्स अभी तक पार्षदों को नहीं दिए गए है। जबकि मिनट्स के पांच पेजों को इंटरनेट मीडिया पर लीक कर दिया है। ये सभी कागज गोपनीय है।
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने पार्षदों को आश्वासन देते हुए कहा कि गलत तरीके से बढ़े संपत्ति कर को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। वह जल्दी ही इस विषय पर एक रिपोर्टर बनाकर मुख्यमंत्री को भी देंगे। ज्ञापन देने वालों में पार्षद नीरज गोयल, हिमांशु शर्मा, गौरव सोलंकी, पूनम सिंह, कुसुम, शशि गौतम, शिल्पा चौधरी, पार्षद मिथलेश तीतोरिया, नीलम भारद्वाज, रुखसाना सैफी, प्रतिमा शर्मा, रेखा गोस्वामी, देव नारायण आदि पार्षद मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।