गाजियाबाद में हरनंदीपुरम टाउनशिप और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से बदलेगी शहर की तस्वीर, क्या होंगी खासियते?
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण शहर को आधुनिक और हरित बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इनमें हरनंदीपुरम आवासीय योजना, राजनगर एक्सट ...और पढ़ें
-1773149687494_m.webp)
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण शहर को आधुनिक और हरित बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और हरित स्वरूप देने की दिशा में प्राधिकरण बड़े कदम उठा रहा है। मधुबन बापूधाम स्थित बुनकर मार्ट परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि आवासीय, सड़क, अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और निवेश को बढ़ावा देने वाली कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर एक साथ काम किया जा रहा है।
इन योजनाओं के पूरा होने से गाजियाबाद न केवल एनसीआर बल्कि प्रदेश के प्रमुख विकसित शहरों में शामिल होगा। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए हरनंदीपुरम आवासीय योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मई 2025 में स्वीकृत इस योजना के तहत अब तक 79 हेक्टेयर भूमि का क्रय और 130 हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों से सहमति मिली है। योजना की डीपीआर के लिए कंसल्टेंट का चयन कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि करीब 2,384 करोड़ की इस योजना को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत 400 करोड़ की सहायता मिली है, जिससे प्रारंभिक विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में 18 से 45 मीटर चौड़ी जोनल सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। बी-6 जोनल रोड मार्च 2026 तक, जबकि अन्य प्रमुख सड़कें जून 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
जीडीए सचिव विवेक मिश्र और अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने प्राधिकरण की वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय व्यय को लेकर जानकारी दी कि जीडीए ने 3.49 लाख करोड़ की आय और 3.28 लाख करोड़ के व्यय का प्रस्ताव रखा है।
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से खेल मानचित्र पर मिलेगी पहचान
राजनगर एक्सटेंशन के ग्राम मोरटी और अटौर में 31 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय मानकों का क्रिकेट स्टेडियम विकसित होगा। 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में आधुनिक पिच, मीडिया सेंटर, कारपोरेट बाक्स और विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। लगभग 450 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से विकसित की जाएगी।
एरोसिटी थीम टाउनशिप से निवेश को मिलेगा बढ़ावा
स्टेडियम के आसपास एरोसिटी थीम आधारित एकीकृत टाउनशिप विकसित होगी, जिसमें आवासीय परिसर, वाणिज्यिक क्षेत्र, होटल, रिटेल जोन, खेल अकादमी और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम शामिल होंगे। इससे निवेश के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
पर्यावरण और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर
हिंडन नदी तटबंध परियोजना से बाढ़ नियंत्रण, जलभराव से राहत और नदी किनारे संपर्क मार्ग विकसित होंगे। शहर में रामायण थीम पार्क, संस्कृति दर्शन पार्क, विकसित भारत पार्क और डा. राम मनोहर लोहिया पार्क जैसे थीम आधारित पार्क तैयार किए जा रहे हैं। 143 एकड़ में फैले सिटी फारेस्ट पार्क का 55 करोड़ से पुनर्विकास कर इसे पर्यटन और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।