गाजियाबाद में पाइप फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, दीवार के नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत
गाजियाबाद के यूपी ज्ञानी बॉर्डर पर एक पाइप फैक्ट्री की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो महिलाओं, जमीला और इशरत, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सज्जो और सलमा नामक की दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। सलमा को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाइप लोडिंग के दौरान दीवार गिरी, जिसके नीचे चारों महिलाएं दब गईं। ये महिलाएं ईंट सफाई का काम कर रही थीं।
-1763463019697.webp)
हादसे में घायल हुईं महिलाएं
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद में यूपी ज्ञानी बॉर्डर पर एक पाइप फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गई हैं।
बताया गया कि इस हादसे में जमीला और इशरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सज्जो (45 वर्ष) और सलमा (50 वर्ष) घायल हुई है। सलमा को जीटीबी के लिए रेफर किया गया है।
शुरुआती जांच के अनुसार, लंच ब्रेक के दौरान लगभग दो बजे यह हादसा हुआ। एक फैक्ट्री की दीवार दूसरी फैक्ट्री में चल रहे पाइप लोडिंग के कार्य के चलते गिरी। चारों महिलाएं फैक्टरी में ईंट सफाई का काम करती थीं। दूसरी फैक्ट्री की दीवार गिरने से चारों उसकी चपेट में आ गईं, जिनमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।