गाजियाबाद: बकरीद पर सूर्या की निर्मम हत्या करने वाला असद एनकाउंटर में ढेर
गाजियाबाद पुलिस ने चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया है। असद पर 50 हजार का इनाम था और उसने 17 वर्षीय सूर्या प ...और पढ़ें
HighLights
सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर
गाजियाबाद पुलिस ने असद को मुठभेड़ में मारा
50 हजार का इनामी बदमाश था असद
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद पर हुई युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपित और पुलिस के बीच शनिवार देर रात मुठभेड हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 28 मई को बकरीद के दिन मुसिलम युवक असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी असद की फाइल फोटो।
शनिवार देर रात पुलिस टीम वसुंधरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी असद अपने एक साथी के साथ आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। जिसके बाद आरोपित ने उस पर फायरिंग कर दी।
जबावी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके जा लगी। उसका साथी मौके से फरार हो गया। असर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

सूर्या चौहान की फाइल फोटो।
बताया जा रहा है कि बाइक के विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या की गई। आरोपित असद ने नई बाइक ली थी, इसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।