Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad: निर्भया जैसी वारदात की घटना निकली झूठी, पुलिस ने बताया- महिला ने दोस्तों संग क्यों रची थी साजिश?

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 11:21 PM (IST)

    Ghaziabad Woman Brutally Physically नंदग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड से महिला को हथियारों के बल पर अगवा कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी के बाद वापस फेंकने का मामला फर्जी निकला है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    दिल्ली की महिला से गाजियाबाद में सामूहिक दुष्कर्म की घटना निकली फर्जी,

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। नंदग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड से महिला को हथियारों के बल पर अगवा कर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी के बाद वापस फेंकने का मामला फर्जी निकला है। पुलिस ने मामले में महिला समेत चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नामजद कराए गए पांचों आरोपितों के खिलाफ पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसके चलते पुलिस ने पांचों को क्लीन चिट दी है। पुलिस की अभी जांच जारी है। फर्जी दुष्कर्म की यह पूरी कहानी दिल्ली की एक विवादित प्रापर्टी को हथियाने के लिए रची गई थी। घटना में कई झोल होने पर दैनिक जागरण ने पहले दिन ही घटना को फर्जी करार देते हुए खबर प्रकाशित कर दी थी। अब दैनिक जागरण की खबर पर मुहर लगी है।

    पुलिस अधिकारियों ने की प्रेसवार्ता

    बृहस्पतिवार शाम पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेसवार्ता में आइजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार व एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि पकड़े गए आरोपित दिल्ली वेलकम थाने का आजाद, बादलपुर गौतमबुद्धनगर का गौरव व गाजियाबाद के कैला भट्ठे का अफजाल है। उन्होंने बताया कि मामले को पहले दिन से ही गंभीरता से लेकर जांच की जा रही थी।

    विरोधाभासी बयान से कई झोल दिखे

    मामला महिला से जुड़ा होने के चलते इसकी जांच एसपी क्राइम डा. दीक्षा शर्मा व सीओ सिटी द्वितीय आलोक दूबे के नेतृत्व में की जा रही थी। महिला के विरोधाभासी बयानों व कहानी में कई झोल के चलते मामला पहले दिन से ही संदिग्ध प्रतीत हो रहा था।

    प्रापर्टी विवाद सामने आया

    प्रापर्टी विवाद सामने आने के बाद दिल्ली वेलकम थाने के आजाद का नाम प्रकाश में आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो गौरव व अफजाल के नाम प्रकाश में आए। यह दोनों आजाद के दोस्त हैं और महिला के भी परिचित हैं। महिला का दिल्ली की एक प्रापर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था।

    ये भी पढ़ें- गाजियाबाद सामूहिक दुष्कर्म मामला: NCW भेजेगी दो सदस्यीय जांच टीम, बंदूक की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम

    संपत्ति पर कब्जा करने के लिए रची गई साजिश

    इसके दो वाद कड़कड़डूमा कोर्ट में विचाराधीन हैं। इस प्रापर्टी को कब्जाने के लिए ही फर्जी सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची गई थी। आरोपितों की साजिश थी कि मकान में रह रहे दोनों भाइयों व उनके साथियों को दुष्कर्म के आरोप में फंसाकर इस प्रापर्टी पर कब्जा कर लेंगे। इस साजिश को आजाद व अफजाल ने रचा जबकि गौरव की कार का वारदात में इस्तेमाल किया गया।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad: खुद को हिंदू बताकर युवती से की दोस्ती, ब्लैकमेल कर एक साल तक किया दुष्कर्म; दी बम से उड़ाने की धमकी

    comedy show banner
    comedy show banner