Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग के बाद देर रात आया रिजल्ट, दीपक शर्मा और कपिल त्यागी को मिली जीत

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 09:55 AM (IST)

    गाजियाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को वोटिंग हुई। जिसका परिणाम देर रात तक आ गया। अध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा ने बाजी मारी तो वहीं पर कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर कपिल त्यागी जीते। जबकि बार चुनाव में सचिव पद पर गड़बड़ी के आरोप में सबसे अधिक वोट लाने वाले प्रत्याशी हरेंद्र गौतम धरने पर बैठ गए। मत डालने का समय सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चला।

    Hero Image
    Ghaziabad Bar Association Election Result : बार एसोसिएशन चुनाव का आया परिणाम।

    विनीत, गाजियाबाद। (Ghaziabad Bar Association Elections) बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव में शुक्रवार को मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। देर रात तक वोटों की गिनती होती रही। चुनाव परिणाम रात 11 बजे के बाद आने शुरू हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिनभर चली वोटिंग में 2,778 वोटरों में से 2,553 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव संयोजक स्नेह त्यागी ने बताया कि बार एसोसिएशन में कुल नौ पद हैं। इनमें से वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच - पांच सदस्यों का चुनाव निर्विरोध किया जा चुका है।

    शुक्रवार को अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सह सचिव पुस्तकालय, सहसचिव प्रशासन और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। देर रात तक चली वोटों की गिनती में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शबनम खान, कोषाध्यक्ष पड़ पर सचिन गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कपिल त्यागी, सह सचिव प्रशासन पड़ पर सोनिका सिंह और सह सचिव पुस्तकालय पद पर कमल किशोर चुने गए हैं। अध्यक्ष और सचिव पद पर देर रात वोटों की गिनती जारी है।

    निर्विरोध चुने गए

    वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य

    रविंद्र शर्मा, मुकेश कुमार सिद्धार्थ,राजीव कुमार गुर्जर, संगीता, अनिल कुमार

    कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य

    अंकित मित्तल, दीपांशु, देवेंद्र कुमार, कुलदीप चौधरी, संदीप सिंह

    कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था 

    कचहरी में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही पुलिस ने मतदान के लिए कचहरी में जाने वालों की जांच के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया। देर रात एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव और कविनगर थाना प्रभारी कचहरी में पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।

    सचिव प्रत्याशी हरेंद्र गौतम।

    वोटों की गिनती जारी

    अध्यक्ष पद प्रत्याशी

    बालचंद्र बंसल, सूरज पाल सिंह सिशोदिया, योगेंद्र कौशिक, दीपक शर्मा

    सचिव पद प्रत्याशी

    अमित नेहरा, वरूण त्यागी, हरेंद्र गौतम

    • कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर जीते कपिल त्यागी
    • बार चुनाव में सचिव पद पर गड़बड़ी के आरोप में सबसे अधिक वोट लाये प्रत्याशी हरेंद्र गौतम धरने पर बैठे।
    • अध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा विजयी।

    यह भी पढ़ें: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, हजारों में सैलरी; जल्दी करें अप्लाई नहीं तो हो जाएगी देर