Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, भारतीय किसान यूनियन ने उठाई ये बड़ी मांग

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 03:45 PM (IST)

    गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा ने बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भारी बारिश से मोहम्मदपुर आमद समेत कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

    Hero Image
    मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद)। वर्षा से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दिनों हुई ताबड़तोड़ वर्षा के चलते मोहम्मदपुर आमद, मतौर, खिदौड़ा, झलावा, कुन्हैडा समेत तमाम गांवों में खेतों में पानी भर गया। जिसके चलते फसलें खराब हो गई। किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सोमवार को भाकियू किसान सभा के बैनर तले किसान निवाड़ी में एकत्र हो गए और प्रदर्शन किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

    इस दौरान किसानों ने कहा कि फसल नष्ट होने से किसानों को मोटा नुकसान हुआ है। लेकिन अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है। जल्द तहसील का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर सतेंद्र तोमर, रोहित त्यागी, विशाल त्यागी, प्रशांत त्यागी, अजय त्यागी, हरिंदर शर्मा, धीरज त्यागी, निरजेश त्यागी, ओमपाल सिंह, रोबिन शर्मा, मोहित त्यागी, शिवा त्यागी आदि उपस्थित रहे।