Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में 33 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 08:08 AM (IST)

    गाजियाबाद में सोमवार को तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी का अनुभव हुआ। पिछले हफ्ते बारिश से तापमान में गिरावट आई थी लेकिन सोमवार को हल्के बादलों के बावजूद तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भी गर्मी का एहसास हो सकता है।

    Hero Image
    एनएच-9 पर झुलसाती धूप से बचने के लिए दुपट्टा साझा कर पैदल घर लौटती स्कूली छात्राएं।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह से शाम तक सोमवार को तेज धूप रहने से लोगों को कई दिन बाद इतनी ज्यादा उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। आसमान में मंडराते हल्के बादल बेअसर रहे। मौसम विभाग का अनुसार अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल मंडराते रहेंगे, लेकिन तेज धूप निकलने पर गर्मी महसूस हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीब हफ्तेभर से आसमान में बादल छाए रहने के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने से तापमान में गिरावट बनी हुई थी। जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत रही थी। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे थे। दोपहर में तेज वर्षा होने के बाद पूरे दिन गर्मी से राहत रही थी।

    वहीं सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही। आसमान में मंडराते हल्के बादल बेअसर रहे। जिससे कई दिन बाद इतनी ज्यादा उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर में लोग धूप से बचाव का प्रयास करते दिखे। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हवा अधिकतम पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल मंडराते रहेंगे। लेकिन तेज धूप रहने से गर्मी का एहसास हो सकता है।

    मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 73 प्रतिशत रह सकती है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: बढ़ने लगा राजधानी का पारा, बारिश के लिए तरसेंगे दिल्लीवासी; IMD ने बताया मौसम का पूरा हाल