गाजियाबाद की 21 सड़कें जल्द होंगी चकाचक, इसी महीने काम शुरू करेगा नगर निगम
गाजियाबाद नगर निगम ट्रांस हिंडन क्षेत्र की 21 सड़कों की मरम्मत इस महीने शुरू करेगा। मोहनगर वसुंधरा और इंदिरापुरम में सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। सबसे ज्यादा 10 सड़कें मोहननगर जोन में ठीक की जाएंगी। साहिबाबाद में सड़कों की दुर्दशा से परेशान लोगों ने निगम से शिकायत की थी। मरम्मत के लिए पैच वर्क के टेंडर किए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में वर्षा के बाद खराब हुई सड़कों की हालत को सुधारने का काम नगर निगम इस महीने से शुरू करेगा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र की करीब 21 सड़कों को इसके लिए चिन्हित किया गया है।
बताया गया कि मोहनगर, वसुंधरा जोन के अलावा इंदिरापुरम में भी सड़कों की दुर्दशा को सुधारने का काम किया जाएगा। मोहननगर जोन में सबसे ज्यादा 10 सड़कों पर काम कर गड्ढों को भरा जाएगा।
साहिबाबाद क्षेत्र में सड़कों की खराब हालत के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आए दिन हो रहे हादसों के बाद लोगों ने नगर निगम से सड़कों को सुधारने की मांग की थी। नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि खराब सड़कों की मरम्मत के लिए पैच वर्क के टेंडर किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गजब हाल! कमिश्नर के घर से तांबे के तार चोरी, AC चोर गिरोह का भी आतंक; दहशत में लोग
मोहननगर जोन में शालीमार गार्डन, राजेंद्रनगर, करहेड़ा, एयरफोर्स गोल चक्कर, जनकपुरी, रामनगर, वृंदावन गार्डन, डीएलएफ, श्याम पार्क, शहीदनगर में काम कराया जाएगा। इसके अलावा वसुंधरा जोन में वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, भोवापुर, कड़कड़ माडल गांव, डाबर तिराहा, इंदिरापुरम क्षेत्र में अहिंसाखंड, अभयखंड, ज्ञानखंड, नीतिखंड, शक्तिखंड की सड़कों की मरम्मत होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।