Ghaziabad Crime: लाइक पाने के लिए बाइक पर स्टंट कर बनाई रील, दो किशोरों को पुलिस ने पकड़ा
गाजियाबाद के मोदीनगर में बाइक पर स्टंट करते दो किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइक पाने के लिए यह स्टंट किया था। पुलिस ने किशोरों को सख्त चेतावनी दी है।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। बाइक पर स्टंट करना दो किशोरों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपित को पकड़ लिया। उनकी बाइक भी बरामद हो गई। एक वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें दो किशोर बाइक पर स्टंट कर रहे थे।
एक किशोर बाइक चल रहा था। जबकि पिछली सीट पर किशोर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। पास में दूसरी बाइक पर बैठा किशोर मोबाइल में उनका वीडियो रिकार्ड कर रहा था। वीडियो के पीछे गाना चल रहा है। इसपर भडकाऊ कमेंट भी लिखी थी। वीडियो सामने आने पर पुलिस भी हरकत में आई और उनकी पहचान शुरू की।
बुधवार काे आरोपित की पहचान हुई और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम व फेसबुक पर लाइक पाने के लिए बाइक पर स्टंट का वीडियो बनाया था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि वीडियाे में दिख रहे दोनों किशोर नाबालिग हैं। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।