Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में अगले 2 दिन होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
गाजियाबाद में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन बादलों की छाया में राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। लगातार बादलों मंडराते रहने के साथ हफ्ते से ज्यादा समय से बीच-बीच में हो रही हल्की वर्षा से तापमान में गिरावट बनी हुई है। बुधवार को सुबह सवेरे से आसमान में हल्के बादल मंडराते रहने से धूप छाया रही।
ऐसे में तेज धूप में उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर रहे। बीच-बीच में बादलों की छाया में गर्मी से भी राहत रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
जून के अंतिम सप्ताह से ही आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ बीच-बीच में हल्की वर्षा होने से लगातार तापमान में गिरावट बनी हुई है। मंगलवार को भी सुबह सवेरे धूप निकली, लेकिन ज्यादातर समय दिनभर बादल छाए रहे थे।
शाम को वर्षा होने के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 75 प्रतिशत रह सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।