Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया ताजा अपडेट
गाजियाबाद में सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में झमाझम बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक हफ्ते से शहर में लगभग हर दिन बारिश हो रही है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह सवेरे से तेज धूप रहने निकलने पर उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। दोपहर में तेज हवा के साथ घिर आए और वर्षा शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिली। इसके बाद शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है।
हफ्तेभर से आसमान में बादल छाए रहने के साथ लगभग हर दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर वर्षा हो रही है। सोमवार को सुबह के समय शहर में विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई थी। इसके बाद दोपहर से शाम तक तेज धूप रही तो तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ था।
इसके बाद मंगलवार को सुबह सवेरे से दोपहर तक तेज धूप रही। जिससे लोगों को दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर तक आसमान में बादल मंडराने लगे। दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आए और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बादल घिर आए और तेज वर्षा शुरू हो गई। रुक रुक कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घंटों तक वर्षा होती रही।
शाम तक आसमान में घने बादल छाए रहने से गर्मी से राहत रही। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ वर्षा हो सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। हवा अधिकतम 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 75 प्रतिशत रह सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।