Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में दो दिन झमाझम बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 08:48 AM (IST)

    गाजियाबाद में सुबह घने बादल और बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। दोपहर में तेज धूप से उमस भरी गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    Hero Image
    असमान में छाए बादलों के बीच राजनगर एक्सटेंशन का दृश्य। जागरण

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह सवेरे से घने बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने के तापमान में गिरावट रही थी। दोपहर से शाम तक तेज धूप निकली तो लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शाम को फिर से आसमान में बादल मंडराते रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ वर्षा हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हफ्तेभर से आसमान में बादल छाए रहने के साथ लगभग हर दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर वर्षा हो रही है। रविवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ दोपहर से शाम तक तेज वर्षा हुई थी। जिससे पूरे दिन तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से भी राहत रही थी।

    रात से सोमवार सुबह तक आसमान में घने बादलों के साथ मौसम में ठंडक का एहसास हुआ था। सुबह में शहर में विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई। इसके बाद दोपहर से शाम तक तेज धूप रही तो तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ।

    न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल मंडराते रहने के साथ वर्षा हो सकती है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। हवा अधिकतम 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 75 प्रतिशत रह सकती है।

    comedy show banner