Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, IMD ने बताया अगले दो दिनों के मौसम का हाल

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 06:37 PM (IST)

    गाजियाबाद में बुधवार को तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। बादलों का असर नहीं दिखा पर हवा के झोंकों ने कुछ राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन गर्मी और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 18 किमी प्रति घंटा रही। अगले दो दिनों में तेज़ धूप से गर्मी का एहसास हो सकता है।

    Hero Image
    गाजियाबाद में बुधवार को तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बुधवार को सुबह से शाम तक तेज धूप की तपिश से लोग परेशान रहे। आसमान में मंडराते बादल बेअसर रहे। हालांकि बीच-बीच में हवा के तेज झोंकों ने गर्मी से मामूली राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन गर्मी से परेशानी हो सकती है। आसमान में मंडरा रहे हल्के बादल बेअसर रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले तीन दिनों से लगातार तेज धूप में गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह निकली तेज धूप शाम तक झुलसा रही है। आसमान में मंडरा रहे हल्के बादल भी बेअसर हैं। मंगलवार को सुबह से शाम तक तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही लोग गर्मी से भी परेशान रहे।

    बुधवार को भी मौसम का ऐसा ही हाल रहा। सुबह से शाम तक तेज धूप रही। लेकिन बीच-बीच में हवा के तेज झोंकों ने गर्मी से राहत दी। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

    वातावरण में आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तेज़ धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो सकता है। बीच-बीच में तेज हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

    गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 71 प्रतिशत रह सकती है।