गाजियाबाद में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, IMD ने बताया अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
गाजियाबाद में रविवार को दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रविवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल मंडराते रहे। दोपहर में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश संभव है।
कई दिनों से लगातार बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी से भी राहत मिली है। तीन दिनों से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं और ठंडी हवा चल रही है। जिससे गर्मी का उतना एहसास नहीं हो रहा है। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे और सुबह-शाम कुछ देर के लिए बारिश भी हुई।
रविवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल मंडरा रहे थे। दोपहर में बादल घिर आए और तेज बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक आसमान में बादल मंडराने के साथ बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 83 प्रतिशत रह सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।