Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में बढ़े डीएम सर्किल रेट, क्या केंद्र सरकार के खिलाफ बन जाएगा माहौल? महापौर ने CM योगी को लिखा पत्र

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 10:56 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बढ़े डीएम सर्किल रेट पर महापौर ने आपत्ति जताई है। महापौर सुनीता दयाल ने मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। सुनीता ने पत्र में लिखा कि इससे शहर के लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने लिखा कि इससे प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनने की भी संभावना है।

    Hero Image
    नगर निगम की ओर से संपत्ति कर बढ़ाए जाने को लेकर प्रयास आरंभ कर दिए गए हैं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Ghaziabad Property Rate डीएम सर्किल रेट बढ़ने के बाद नगर निगम की ओर से संपत्ति कर बढ़ाए जाने को लेकर प्रयास आरंभ कर दिए गए हैं। महापौर सुनीता दयाल ने इस मामले में मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि इससे शहर की जनता में भय का माहौल है। इससे प्रदेश और केंद्र सरकार के विरुद्ध माहौल बनने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से अधिकारी नियम विरुद्ध संपत्ति कर बढ़ाकर जमा कराने के लिए नोटिस भेज रहे हैं। नगर आयुक्त द्वारा डीएम सर्किल रेट के आधार पर बढ़ी दरों से संपत्ति कर जमा कराने के लिए शहर में रेडियो पर अनाउंसमेंट कराया जा रहा है।

    महापौर सुनीता दयाल ने पत्र में बताया कि सात जनवरी 2023 को आयोजित गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव संख्या 501 के तहत सदन के समक्ष यह प्रस्ताव प्रस्तुत पारित किया गया था कि 10 प्रतिशत गृहकर बढ़ाया जाये, जो उसी वित्तीय वर्ष में लागू हुआ था।

    बन सकता है पार्टी विरोधी माहौल

    सुनीता दयाल ने बताया कि नियमानुसार दो वर्ष में एक बार संपत्ति की दरें बढ़ाई जा सकती हैं। यानी अब 31 मार्च 2025 के बाद ही गृहकर में बढ़ोत्तरी की जा सकती। इस मामले में मंत्री, सांसद, विधायक और पार्षद विरोध कर रहे हैं। गाजियाबाद में उपचुनाव प्रस्तावित है ऐसे में गृह कर की दरों में वृद्धि से पार्टी विरोधी माहौल बन सकता है। उन्होंने इस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

    यह भी पढ़ें- DTC बस में सफाई का रखा जाएगा विशेष ध्यान, कमी पाए जाने पर होगी कार्रवाई; अब अधिकारी रोज ही करेंगे निरीक्षण

    नगर निगम की बैठक 17 सितंबर को

    नगर निगम की बैठक 13 सितंबर के स्थान पर अब 17 सितंबर को होगी। इसमें नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों की रिक्तियों को पूर्ण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को नगर निगम की बैठक में गृह कर की बढ़ोतरी को लेकर सुबह 11 बजे बैठक आयोजित होगी।

    यह भी पढ़ें- Delhi News: केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल से स्टार्टअप को मिला बल, 12वीं से निकले बच्चे कमा रहे लाखों- आतिशी