Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के MMG अस्पताल में खुले प्राइवेट वार्ड, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 11:38 AM (IST)

    गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में बुधवार को छह प्राइवेट वार्डों का उद्घाटन हुआ। भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने इन वार्डों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इन वार्डों में एसी गीजर किचन और बाथरूम जैसी सुविधाएं हैं और एक दिन का किराया 500 रुपये है। इस मौके पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का भी आगाज किया गया।

    Hero Image
    भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने फीता काटकर वार्डों का उद्घाटन किया।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में बुधवार को छह प्राइवेट वार्डों का उद्घाटन हो गया। भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने फीता काटकर वार्डों का उद्घाटन किया। इन वार्डो में एसी के साथ गीजर, किचन और एक अच्छा बाथरूम बनाया गया है। वेंटिलेटर की सुविधा भी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक दिन का इस प्राइवेट वार्ड का किराया 500 रुपये रखा गया है। इस मौके पर बीएल संतोष ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का भी आगाज किया। इस मौके पर सांसद अतुल गर्ग,विधायक संजीव शर्मा एवं अधिकारी मौजूद रहें। मरीजों को फल वितरित किये गये। रक्तदान शिविर के साथ खुली ओपीडी भी आयोजित की गई।

    उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिला आगे हैं तो नारे लगाने में भी महिलाओं को आगे रहना चाहिए। प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक कटकर नहीं मनाना है। रक्तदान करके,पौधे लगाकर, टीबी मुक्त भारत का संकल्प लेकर और गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा कर मना रहे हैं।

    भाजपा कार्यकर्ताओं की यही खाशियत है। सेहत खराब होने पर अब एमएमजी में प्राइवेट वार्ड की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। प्रधान मंत्री हर दिन देश में बदलाव की अलख जगा रहे हैं।

    नारी सशक्त अभियान से स्वस्थ नारी तो स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया है। इस अभियान में महिलाओं की दो अक्टूबर तक निशुल्क जांच होगी। स्वच्छ भारत मिशन में कार्यकर्ता फ़ोटो खिंचवाने में नहीं सफाई में विस्वास करते हैं।