Ghaziabad News: दिल्ली में लोहे का पुल बंद होने पर 21 लोकल ट्रेन रद, यात्रियों को होगी परेशानी
दिल्ली में बाढ़ के कारण लोहे का पुल बंद होने से गाजियाबाद अलीगढ़ सहारनपुर और मुरादाबाद जाने वाली 21 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं या उनके रूट बदल दिए गए हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें अब बसों और अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है। कई ट्रेनों को बीच में ही रोकने का फैसला किया गया है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यमुना नदी में उफान के चलते दिल्ली के लोहे के पुल को बंद कर दिया गया है। इसके चलते दिल्ली से गाजियाबाद,अलीगढ़,सहारनपुर और मुरादाबाद तक चलने वाले 21 लोकल ट्रेनों का संचालन फिलहाल रद करने के साथ रूट में बदलाव कर दिया गया है।
इससे रोज आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ चेतन का कहना है कि मंगलवार देर शाम को लोकल ट्रेनों का संचालन रद होने से कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।
कुछ यात्री जरूर उक्त ट्रेनों के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचकर इंतजार करते रहे। बाद में यात्रियों को इसकी सूचना दी गई। अधिकांश यात्री अगले कुछ दिन बसों के साथ अन्य वाहनों से आवागमन करेंगे।
रद के साथ बदलाव की गईं कुछ ट्रेनों का विवरण
ट्रेन विवरण | परिवर्तन |
---|---|
सहारनपुर से दिल्ली 74024 | शार्ट टर्मिनेट दिल्ली-शाहदरा |
गाजियाबाद-पलवल ईएमयू 64906 | डायवर्ट वाया साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरतनिजामुददीन |
गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू 64445 | रद |
गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू 64409 | डायवर्ट वाया साहिबाबाद, तिलकब्रिज, नई दिल्ली |
अलीगढ़-दिल्ली मेमो 64151 | शार्ट टर्मिनेट एट गाजियाबाद |
दनकौर दिल्ली ईएमयू 64107 | शार्ट टर्मिनेट एट दिल्ली शाहदरा |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।