Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ghaziabad: सिलेंडर के लीकेज से किचन में धमाका, दो लोग झुलसे; बरामद हुए कई भरे हुए सिलेंडर

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM (IST)

    खोड़ा थाना क्षेत्र के लोधी चौक पर शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे किचन में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से तेज धमाका हो गया। इसके बाद आग लग गई। धमाका से किचन में लगी सीमेंट की शेड के उड़ गई। अंदर काम कर रहा दो कामगार चोटिल हो गए।

    Hero Image
    सिलेंडर के लीकेज से किचन में धमाका, दो लोग झुलसे; बरामद हुए कई भरे हुए सिलेंडर

    गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र के लोधी चौक पर शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे किचन में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से तेज धमाका हो गया। इसके बाद आग लग गई। धमाका से किचन में लगी सीमेंट की शेड के उड़ गई। अंदर काम कर रहा दो कामगार चोटिल हो गए। छह-सात कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग को लोगों ने काबू कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना पाकर अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचे और 23 खाली और भरे हुए व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए। खोड़ा के मुकेश शर्मा दिल्ली एनसीआर में खाना बनवाकर आपूर्ति करते हैं। लोधी चौक पर उनका किचन है। शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे उनके किचन के सिलेंडर में गैस का रिसाव हो गया। गैस किचन में भर गई।

    अचानक तेज धमाका हो गया और किचन में लगा सीमेंट का शेड उड़ गया। किचन में रखा सामान भी काफी दूर जा गिरा। अंदर काम कर रहे कामगार बाहर की ओर भागे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घर से बाहर निकल आए। पंप चलाकर पानी से आग बुझाई। इस दौरान दो कामगार मामूली रूप से चोटिल हो गए।

    सूचना पाकर पुलिस की टीम और अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और सिलेंडर बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गैस के रिसाव से धमाका हुआ है। एक कामगार मामूली रूप से चोटिल हुआ है। एक गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। मौके पर सुरक्षा के उपकरण नहीं थे।

    23 सिलेंडर हुए किचन से बरामद, होता बड़ा हादसा

    किचन में घटना के दौरान खाली और भरे 23 कामर्शियल सिलेंडर बरामद हुए हैं। धमाके के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यदि इन सिलेंडरों में आग लगती तो आसपास का काफी क्षेत्र इसकी चपेट में आता। इससे बड़ा हादसा हो जाता।

    सीएफओ ने बताया कि अवैध रूप से किचन में इतने सिलेंडर रखे थे। इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में कार्रवाई की लिए एसीपी इंदिरापुरम को लिखा जाएगा। जिससे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।क्या कहते हैं अधिकारीपुलिस की टीम किचन संचालक से पूछताछ कर रही है।किचन के पंजीकरण के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। विधिक कार्रवाई की जाएगी। -स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम।