गाजियाबाद चिराग हत्याकांड: आरोपी पैरा एथलीट गगन त्यागी गिरफ्तार, हथियार दिलाने में की थी मदद
पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी गगन त्यागी को गिरफ्तार किया है। गगन ने मुख्य आरोपी यश खटीक को हथियार उपलब्ध कराने में मदद की थी, ...और पढ़ें

चिराग हत्याकांड में मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। जागरण
HighLights
पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में नई गिरफ्तारी।
गगन त्यागी ने हथियार उपलब्ध कराने में की मदद।
मुख्य आरोपी यश खटीक की पहले ही गिरफ्तारी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने में मदद करने वाले पैरा एथलीट गगन त्यागी को गिफ्तार किया है।
गगन ने तमंचा दिलाने वाले का यश से संपर्क कराया था। मुख्य आरोपी यश खटीक को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में डीसीपी सिटी दोपहर ढाई बजे पुलिस लाइन में जानकारी देंगे।
6 माह से यश रच रहा था हत्या की साजिश
चैंपियन पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले एक प्रतियोगिता के दौरान पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने दस्तावेजों में खामियों के कारण यश को अयोग्य डिसक्वालीफाई कर दिया था। पुलिस का कहना है कि प्रतियोगिता के लिए यश के दस्तावेज चिराग त्यागी ने ही तैयार किए थे।
यश को संदेह था कि चिराग ने जानबूझकर उसके दस्तावेजों में त्रुटियां छोड़ी थीं, ताकि उसे प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। इसके बाद दो दिसंबर को पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से डिसक्वालीफाई संबंधी यश को ई-मेल भेजा गया था। इसके बाद से ही यश चिराग से रंजिश रखते हुए हत्या की साजिश रचने लगा।
हत्या को अंजाम देने का यही सही समय समझा
वहीं, हाल ही में यश को पता चला था कि चिराग के खाते में खेल संस्था द्वारा चार लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उसने हत्या को अंजाम देने का यही सही समय समझा। बेंगलुरु से शुक्रवार शाम को इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतकर लौटने के बाद, चिराग ने शनिवार को गाजियाबाद जाने का कार्यक्रम बनाया। इसी दौरान साईं उपवन में यश ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि चिराग अपने खाते का संचालन यश से ही कराता था। चिराग की हत्या के बाद यश अपने घर मुरादनगर चला गया और वहां इंडियन बैंक की शाखा से चिराग के खाते से 3.20 लाख रुपये निकाले। हत्या से एक दिन पहले भी उसने चिराग के खाते से एक लाख निकाले थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड: परिजनों ने हत्यारों के एनकाउंटर की उठाई मांग, अंतिम संस्कार नहीं करने की दी चेतावनी
ऐसे दी वारदात अंजाम
यश ने पूछताछ में बताया कि वह चिराग को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से कैब में लेकर गाजियाबाद के लिए निकला। पहले महामाया स्टेडियम पहुंचा और फिर 50 हजार रुपये देने का बहाना बनाकर उसे साईं उपवन ले गया। इसके बाद उसने पीछे से चिराग को दो गोली मार दीं। रविवार को चिराग के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम से पहले हुए एक्सरे में भी चिराग के शरीर में दो गोलियां मिली हैं।
पैरा एथलीट के कनेक्शन से खरीदा तमंचा
पुलिस को पता चला है कि यश ने चार दिन पहले ही तमंचा खरीदा था। तमंचा दिलाने वाले तक पहुंचने में एक अन्य पैरा एथलीट ने मदद की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।