Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में मकान की छत पर चढ़ गई नीलगाय, गौरक्षा टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उतारा

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 08:18 PM (IST)

    मुरादनगर में एक नीलगाय भटककर महाजनान कॉलोनी में एक घर की छत पर चढ़ गई। गौरक्षा दल और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चार घंटे की मेहनत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। संकरी छत होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। बाद में नीलगाय को वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

    Hero Image

    मुरादनगर में छत पर चढ़ी नीलगाय को उतारने में जुटी गौरक्षा की टीम।

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर। शुक्रवार सुबह एक नीलगाय भटकते हुए महाजनान कालोनी में जा पहुंची और एक घर की छत पर चढ़ गई। गौरक्षा दल और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चार घंटे की मेहनत के बाद नीलगाय को छत से उतारा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरक्षा दल के गुलशन राजपूत ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि महाजनान कालोनी में राधाकृष्ण मंदिर के निकट रामनिवास शर्मा के घर की छत पर एक नीलगाय चढ़ गई है। घर के लोगों ने अपनी और नीलगाय की सुरक्षा के चलते उसे छत पर ही बंद कर दिया।

    इस बीच नीलगाय ने खुद को नीचे कूदने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। गुलशन राजपूत अपनी टीम के साथ महाजनान कालोनी पहुंचे और नीलगाय को नीच उतारने का प्रयास किया। संकरी छत होने के चलते टीम के सदस्यों को नीलगाय को उतारने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चार घंटे की मेहनत के बाद नीलगाय हो नीचे उतारा। वन विभाग की टीम ने नीलगाय को सकुशल वन क्षेत्र में पहंचा दिया।