Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में प्रबुद्धजन से मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने क‍िया संवाद, सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 11 Oct 2025 11:15 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजीपुर में सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन-पूजन करेंगे और प्रबुद्धजनों से संवाद करने शन‍िवार दोपहर में पहुंचे। इसके बाद भुड़कुड़ा इंटर कालेज में रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण भी क‍िया। इसके बाद राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता विषयक प्रबुद्धजन संवाद समारोह में भाग लि‍या। कार्यक्रम में उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धपीठ हथियाराम मठ दोपहर करीब एक बजे पहुंच गए। वह जिले में तीन घंटा 15 मिनट तक रहकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। सबसे पहले सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचे जहां पर  दर्शन-पूजन के बाद प्रबुद्धजन से संवाद क‍िया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद भुड़कुड़ा इंटर कालेज में महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद यहां भी राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता विषयक प्रबुद्धजन संवाद समारोह में भाग ल‍िया।


    सीएम का कार्यक्रम
    12.05 बजे : सीएम का हेलीकाप्टर हथियाराम मठ में बने हेलीपैड पर करेगा लैंड।
    12.15 बजे : कार द्वारा सिद्धिदात्री मंदिर में पहुंचेंगे ।
    12.25 बजे तक : सिद्धिदात्री मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे ।
    12.30 बजे : मठ में बने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
    1.10 बजे तक : प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद।
    1.10 से 1.30 बजे तक : आरक्षित।
    1.35 बजे : हथियाराम मठ में हेलीपैड पहुंचेंगे
    1.45 बजे : हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा।
    1.45 से 1.55 बजे तक : महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।
    2 बजे : कार से पहुंचेंगे भुड़कुड़ा मठ।
    2.20 बजे तक : मठ में करेंगे दर्शन-पूजन।
    2.25 बजे : कार से पहुंचेंगे श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा।
    3.10 बजे तक : प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद।
    3.15 बजे : कार से श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कालेज भुड़कुड़ा में बने हेलीपैड स्थल पहुंचेंगे।
    3.20 बजे : राजकीय हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान।