'वंदे मातरम् भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में गाया जाएगा', बृजभूषण सिंह बोले- कांग्रेस सुधरने का नहीं ले रही नाम
बृजभूषण सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और वंदे मातरम् को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की और वंदे मा ...और पढ़ें

बृजभूषण शरण सिंह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला।
जागरण संवाददाता, गोंडा। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद जो मुस्लिम भारत में बचे हैं, उनमें से 80 प्रतिशत कन्वर्टेड हैं। उनके पूर्वज हिंदू थे। यह दावा जिला मुख्यालय पर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया है।
उन्होंने कहा कि AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वज हिंदू थे। पूर्व सांसद ने कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस वही मुद्दे उठाती है, जो उन्हें खुद घाव व दर्द देते हैं।
संसद में वंदे मातरम् को लेकर चर्चा पर पूर्व सांसद ने कहा कि अगर भारत में वंदे मातरम् नहीं गाया जाएगा तो क्या इसे अफगानिस्तान या पाकिस्तान में गाया जाएगा? पाकिस्तान में हमारा कोई गीत नहीं गाया जाता है।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम वंदे मातरम् का सबसे पहले विरोध पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था। अब बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। आज वंदे मातरम् के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अभी सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
यह वही गीत है, जिसे आधार बनाकर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी गई थी। आजादी की लड़ाई में बड़ी संख्या में मुस्लिम भी शामिल थे। जो मुसलमान हिंदुस्तान में रुके उनके दिल में आज भी वंदे मातरम् की इज्जत है।
पूर्व सांसद ने कहा कि देश में यदि कुछ एडवांस बन रहा है तो वो है कल्कि मंदिर। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। प्रमोद कृष्णम मदिर बनवा रहे हैं। ऐसा मानना है कि कलयुग में कल्कि भगवान का अवतार होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।