फ्री राशन के लिए ई-केवाईसी मामले में राज्य में चौथे स्थान पर देवीपाटन मंडल का श्रावस्ती जिला, गोंडा सबसे फिसड्डी
देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती जिले ने मुफ्त राशन के लिए ई-केवाईसी कराने में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। दूसरी ओर, गों ...और पढ़ें

ई केवाईसी मामले में प्रदेश में चौथे स्थान पर श्रावस्ती, गोंडा सबसे फिसड्डी।
संसू, जागरण गोंडा। मुफ्त खाद्यान्न ले रहे लाभार्थियों के सत्यापन में देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है जबकि देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा अपने ही तीनों जिलों से पिछड़कर फिसड्डी बन गया है।
फिलहाल पूरे मंडल में छह लाख लाभार्थी बचे हैं, जिनका नाम ई-केवाईसी न कराने के कारण लाभार्थियों की सूची से कभी भी कट सकता है।
जिले में 25 लाख 25 हजार से अधिक लोग हर माह पूर्ति विभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ लेकर 1400 कोटेदारों के माध्यम से मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं।
2024 अगस्त से ही ई केवाईसी का अभियान चल रहा है लेकिन अब भी सवा दो लाख से अधिक लाभार्थियों ने ई केवाईसी नहीं कराई है, जबकि पिछले अक्टूबर माह से ही पूर्ति विभाग ने इन सभी का राशन रोक दिया था।
तभी जिले में जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह की लापरवाही के चलते इसकी गति नहीं बढ़ पाई जबकि देवीपाटन मंडल के अन्य तीनों जिलों में अधिकारियों की रुचि के चलते बेहतर कार्य हुआ। श्रावस्ती जैसा छोटा भी प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया।
| मंडल | जिला | कुल लाभार्थी | हुई ई-केवाईसी | बाकी बचे लाभार्थी | प्रदेश में रैंकिंग |
|---|---|---|---|---|---|
| देवीपाटन | श्रावस्ती | 8,75,409 | 93.34% | 0.58 लाख | चौथा |
| बहराइच | 25,45,353 | 93.11% | 1.75 लाख | छठवां | |
| बलरामपुर | 15,83,010 | 90.76% | 1.46 लाख | 56वां | |
| गोंडा | 25,25,15 | 90.67% | 2.35 लाख | 57वां |
क्या कहते हैं अधिकारी
देवीपाटन मंडल में खाद्यान्न लाभार्थियों के सत्यापन के लिए चल रहे अभियान ई केवाईसी में श्रावस्ती ने सबसे अच्छा कार्य कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है जबकि मंडल मुख्यालय गोंडा मंडल से सबसे पीछे है। मंडल में करीब छह लाख लोग बच गए हैं,जिनकी ई केवाईसी नही हो पाई है। इन्हें इस बार भी राशन नहीं मिलेगा,साथ ही कभी भी इनका नाम लाभार्थियों की सूची काटा जा सकता है। -विजय प्रभा, उपायुक्त खाद्य एवं रसद।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।