Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले लूटा, विकृत किया और फिर नकारा', CM Yogi ने कहा- आज की अयोध्या बांटती नहीं जोड़ती है

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 02:51 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को हर काल में खंडित करने का प्रयास हुआ। आक्रमणकारियों ने लूटा, अंग्रेजों ने विकृत किया, और कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा। आज वही अयोध्या दुनिया को आकर्षित कर रही है और देश की पहचान बन रही है। मुख्यमंत्री ने वंचितों के घर जाकर दीप जलाने और मिठाई बांटने का आह्वान किया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर काल में अयोध्या को खंडित करने का कुत्सित प्रयास किया गया। पहले आक्रांताओं ने इसे लूटा। फिर अंग्रेजों ने इसे विकृत किया। कांग्रेस ने तो अयोध्या में भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया। आज वही अयोध्या दुनिया भर को आकर्षित कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश की पहचान बन रही है। आज की अयोध्या बांटती नहीं जोड़ती है। मुख्यमंत्री सोमवार को वनटांगियां गांव तिनकोनिया गांव में आयोजित दीवाली उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने लोगों से वंचितों के घर जाने, दीप जलाने और मिठाई वितरित करने के लिए प्रेरित किया।