Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर का कामकाज कर सोने गई गर्भवती भाभी के पेट में देवर ने घोपा चाकू, मां व गर्भ में पल रहे बच्‍चे की मौत

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 04:40 PM (IST)

    एक हृदयविदारक घटना में, एक गर्भवती महिला की उसके देवर ने सोते समय चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला घर का काम करके सोने गई थी, तभी उस पर हमला हुआ। इस घटना ...और पढ़ें

    Hero Image

    आधा घंटा बाद हुए विवाद के दौरान आरोपित ने दिया घटना को अंजाम। प्रतीकात्‍मक

    संवाद सूत्र, गोडरिया। कहासुनी में देवर ने चाकू घोंप कर भाभी की हत्या कर दी। वह आठ माह की गर्भवती थी। घटना की खबर पाकर रोजगार के सिलसिले में परदेस गए पति घर के लिए चल दिए हैं। उधर मृतका के पिता ने साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सास व ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर अन्य भी चर्चाएं घर के पुरुष सदस्य फरार हैं। घटना विशुनपुरा थाना के गांव बैकुंठपुर कोठी में शुक्रवार की देर रात हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैकुंठपुर कोठी के इंद्रजीत मद्धेशिया किसान हैं। उनके चार पुत्र सुनील, बृजकिशोर, टुनटुन व राजकुमार तथा बेटी प्रीति हैं। सुनील व बृजकिशोर की शादी हो चुकी है। सभी एक साथ रहते हैं। बृजकिशोर रोजगार के सिलसिले में पुणे में हैं। बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर का कामकाज कर बृजकिशोर की पत्नी रिंकी अपने कमरे में सोने गईं। घर के लोग भी अपने-अपने कमरे में सो गए। आधा घंटा बाद रिंकी व टुनटुन में अचानक विवाद हो गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले टुनटुन ने रिंकी के पेट में चाकू घोंप दिया। चीख, पुकार सुनकर घरवाले पहुंचे तो रिंकी को खून से लथपथ देख सन्न रह गए।

    इंद्रजीत व राजकुमार निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए। परीक्षण के पश्चात डाक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही स्वजन वहां से फरार हो गए। अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतका के पिता बांसगांव खास के हरेंद्र को बताया। स्वजन संग जिला अस्पताल पहुंचे पिता ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि पांच वर्ष पूर्व बेटी की शादी धूमधाम से की थी। दोनों से तीन वर्ष का पुत्र लक्की व दो वर्ष की पुत्री नित्या है।

    प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि देवर भाभी में किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है। घर के पुरुष सदस्य फरार हैं। सास सुभावती व ननद प्रीति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

    सुबह ही परिवार सहित ससुराल चले गए थे सुनील

    इंद्रजीत का बड़ा बेटा सुनील परिवार व बच्चों संग शुक्रवार सुबह ही ससुराल निकल गया। स्वजन के अनुसार ससुराल में कोई कार्यक्रम आयोजित है।

    आठ माह की गर्भवती थी रिंकी

    स्वजन के अनुसार रिंकी आठ माह की गर्भवती थी। चालू माह के आखिर में डाक्टर ने प्रसव का समय बताया था। राेजगार के सिलसिले में पुणे गए बृजकिशोर अगले सप्ताह घर आने वाले थे। भाभी को बच्चे की मां बनने से पहले मौत के घाट उतारने वाले देवर को लोग कोस रहे हैं। लोग कह रहे हैं, उसने एक साथ भाभी व गर्भ में पलने वाले भतीजे की हत्या की है।

    यह भी पढ़ें- Fraud in Lucknow: हाइकोर्ट के अधिवक्ता से मकान बेचने के नाम पर ऐंठे 90 लाख रुपये

    यह भी पढ़ें- Barabanki से तीन किशोरियां लापता, 24 घंटे बाद भी पुलिस के पास कोई सूचना नहीं