Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP By Election Result: यूपी में चला CM योगी के नाम का सिक्का, भगवा रंग हुआ और पक्का

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 08:32 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में बीजेपी ने 9 में से 7 सीटों पर जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में भी पार्टी की प्रचंड जीत का रुझान है। इस जीत को योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं का नतीजा माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में जमकर पटाखे छोड़े गए और मिठाइयां बांटी गई।

    Hero Image
    भाजपा के बेनीगंज महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यख राजेश गुप्ता के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता : जागरण

    जागरण संवाददाता, गाेरखपुर। सुबह से शुरू हुई उपचुनाव व विस चुनाव की मतगणना के रुझानों की चर्चा को दोपहर होते-होते जश्न में बदल गई। प्रदेश की नौ में से सात सीटों पर भाजपा का परचम लहराने लगा। महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का रास्ता दिखने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के खेमे में जीत का जश्न मनने लगा। कोई भाजपा की जीत का श्रेय कल्याणकारी योजनाओं को देने लगा तो कोई योगी ''''बटेंगे तो कटेंगे'''' नारे को याद करने लगा। सभी एकमत थे कि एक बार फिर योगी के नाम का सिक्का चला है। इस जीत से भगवा रंग और पक्का हुआ है।

    जीत सुनिश्चित होने के बाद भाजपा के बेनीगंज महानगर कार्यालय पर सर्वाधिक चहल-पहल देखी गई। पटाखे फूटने लगे, अबीर-गुलाल उड़ने लगे। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की गूंज पर थिरक रहे थे। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दे रहे थे। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता जीत का श्रेय योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व को दे रहे थे।

    इसे भी पढ़ें-यूपी में सर्द पछुआ हवा गिराएगी शहर का पारा, बढ़ाएगी ठंड; पढ़‍िए IMD का ताजा अपडेट

    उनका कहना था कि जीत के जरिये जनता ने योगी के नाम और काम पर एक बार फिर मुहर लगाई है। उनकी विकासवादी नीति पर विश्वास जताया है। कहा कि भाजपा की यह जीत योगी सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने एक बार फिर सुशासन व विकास को चुना है।

    इसी तरह की प्रतिक्रिया महामंत्री अच्युतानंद शाही व ओमप्रकाश शर्मा और उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र की भी आई, उन्होंने भी इसे योगी के सुशासन की जीत बताई। जीत का जश्न मनाने वालों में पुष्पदंत जैन, रणविजय शुक्ला, मनोज अग्रहरी, गौरव तिवारी, कृष्ण कुमार, समरेंदु सिंह आदि शामिल रहे।

    सहजानंद राय।- जागरण


    भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रदेश के उपचुनाव में नौ में सात सीटों पर भाजपा की विजय 2027 में होने वाले चुनाव के लिए बड़ा संदेश है। इस जीत से यह साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जनता की आकांक्षाओ पर खरा उतरने का काम किया है। महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता पर एक बार फिर मुहर लगा दी है।

    इसे भी पढ़ें-नेपाल सीमा पर बढ़ रही इस्लामिक गतिविधियां, पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी ने शुरू किया चंदा अभियान

    डा. धर्मेंद्र सिंह।- जागरण


    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित हुआ है। प्रदेश में विकास की गंगा बही है और यहां की जनता ने इसे महसूस भी किया है। उपचुनाव का शानदार परिणाम इसका प्रमाण है। कटेहरी में 33 साल बाद भाजपा को जीत मिली है, वह भी 34 हजार मतों से। चूंकि मैं वहां का पार्टी प्रभारी रहा हूं, इसलिए विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह जीत योगी के कुशल नेतृत्व की जीत है।