गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त निर्देश, बोले- काम में तेजी ले आएं, वर्षा के पहले पूरा कराएं सड़क निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एचएन सिंह चौक से जगेसर पासी चौराहे तक बन रही सड़क को एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य ...और पढ़ें

हड़हवा फाटक पर निर्माणाधिन ओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान ओवर ब्रिज के नक्शे को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
सीएम योगी ने सड़क निर्माण में तेजी लाने को कहा।
एक महीने में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
जलजमाव और आवागमन बाधित न होने पर जोर।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक होते हुए जगेसर पासी चौराहे तक बन रही टूलेन/फोरलेन सड़क को एक महीने में पूरा कराने को कहा है। काम की धीमी गति पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
पूछा, क्या वर्षा शुरू होने का इंतजार कर रहे हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में यह ध्यान रखा जाए कि आवागमन बाधित न होने पाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर कहीं भी पानी न जमा होने पाए।
गोड़धोइया नाला परियोजना का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री 495.24 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे एचएन सिंह चौक-जगेसर पासी चौराहा सड़क चौड़ीकरण कार्य देखने पहुंचे। वह सबसे पहले सूर्यवंशी टावर के पास रुके। यहां उन्होंने कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी द्वारा प्रस्तुत लेआउट माडल देखा और सड़क की लंबाई-चौड़ाई और अब तक निर्माण प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि अगले एक माह में कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
इस दौरान सीएम ने अफसरों से कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे काम के दौरान आवागमन में कोई व्यवधान न हो। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का पूरा ध्यान रखना होगा। बिजली के तारों को भूमिगत किया जाए। सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट बेतरतीब न रहे। सड़क और इसके आसपास के मोहल्ले में जलजमाव न होने पाए। उन्होंने जलनिकासी के लिए हेड टू टेल मुकम्मल इंतजाम की हिदायत दी।
खबरें और भी
सूर्यवंशी टॉवर से आगे बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री इस मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास रुके। यहां भी उन्होंने निर्माण कार्य की जानकारी ली। सीएम योगी ने जन सुरक्षा के लिहाज से नालों को कहीं भी खुला न रहने देने के निर्देश दिए। कहा कि जहां निर्माण हो रहा हो, वहां सुरक्षा घेरा अवश्य बनाया जाए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री हड़हवा फाटक के पास पहुंचे। यहां उन्होंने ड्राइंग मैप देखने के बाद कहा कि सड़क को इस तरह बनाया जाए जिससे एक तरफ परिवहन होता रहे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, ₹393 करोड़ होंगे खर्च
मुख्यमंत्री ने कहा हड़हवा फाटक के आसपास क्षेत्र में जलजमाव की समस्या न होने पाए। मानसून आने से पहले ही इस पर पूरा ध्यान होना चाहिए। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री का चौथा और अंतिम पड़ाव जगेसर पासी चौराहा रहा। यहां भी उन्होंने काम में तेजी लाने और जनता की सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह आदि भी मौजूद रहे।
नागरिकों ने किया अभिनंदन
जगेसर पासी चौराहा पर पूर्व उपसभापति व पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने अपनी मां पूर्व पार्षद रेखा वर्मा व अन्य नागरिकों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। साथ ही तरंग रेलवे क्रासिंग से धर्मशाला की ओर जलनिकासी सुदृढ़ कराने की मांग की। इस दौरान भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा, उपसभापति पवन त्रिपाठी, वीर सिंह सोनकर, धर्मदेव चौहान, नंदलाल गुप्ता, बृजेश कुमार सिंह एडवोकेट, प्रेम सिंह राठौर एडवोकेट, जयप्रकाश जायसवाल, जयप्रकाश गुप्ता, सतीश मौर्य, मोहम्मद आसिफ, जितेंद्र गौड़ एडवोकेट, अश्वनी गुप्ता, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।