Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गोरखपुर में एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 69 रुपये मिलेंगे ज्यादा; 1.65 लाख टन है लक्ष्य

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 09:25 AM (IST)

    गोरखपुर में धान की खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी, जिसके लिए किसानों का पंजीकरण 1 सितंबर से चल रहा है। पहले धान बेच चुके किसानों से संपर्क कर नवीनीकरण कराया जा रहा है। इस बार किसानों को प्रति क्विंटल 69 रुपये अधिक मिलेंगे और जिले में 1.65 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआत में तेजी से खरीद करने पर जोर दिया जा रहा है।

    Hero Image

    जिले में 114 क्रय केंद्रों पर होगी खरीद,

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धान खरीद की तैयारी तेज हो गई है। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी। इस वर्ष ग्रेड ए धान प्रति क्विंटल 2389 रुपये और कामन धान प्रति क्विंटल 2369 रुपये में खरीदा जाएगा। पिछले वर्ष ग्रेड ए धान 2320 रुपये और कामन धान 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यानी इस वर्ष ग्रेड ए धान बेचने पर पिछले वर्ष के मुकाबले प्रति क्विंटल 69 रुपये ज्यादा मिलेंगे। इस बार धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 65 हजार टन निर्धारित किया गया था। पिछले वर्ष जिले में 87 हजार 63 टन और 88 किलोग्राम धान की खरीद हुई थी।

    खाद्य एवं रसद विभाग ने धान की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण तेज कर दिया है। किसानों का पंजीकरण आनलाइन माध्यम के साथ ही खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर भी कराया जा रहा है। जिन किसानों का पहले से पंजीकरण है उन्हें नवीनीकरण कराना है। अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि खरीद सिर्फ पंजीकृत किसान से ही की जाएगी।

    खाद्य विभाग के सबसे ज्यादा क्रय केंद्र

    जिले में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र हर वर्ष की तरह इस बार भी ज्यादा बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के 48 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के 29 क्रय केंद्र तो उत्तर प्रदेश को आपरेटिव यूनियन के के 22 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

    यहां करा सकते हैं पंजीकरण व नवीनीकरण

    जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, माेबाइल एप के साथ ही खाद्य विभाग के पोर्टल - fcs.up.gov.in पर किसान पंजीकरण व नवीनीकरण करा सकते हैं।

    धान खरीद के लिए एक सितंबर से किसानों का पंजीकरण चल रहा है। जो किसान धान बेच चुके हैं, उनसे संपर्क कर नवीनीकरण कराया जा रहा है। अभी से किसानों से संपर्क चल रहा है। शुरुआत में ही तेजी से खरीद कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।


    -

    अरविंद कुमार दुबे, जिला खाद्य विपणन अधिकारी