Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बाइक सवारों ने बच्चियों से की छेड़छाड़, विरोध पर युवक को पीटा

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 07:08 AM (IST)

    गोरखपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बाइक सवारों ने बच्चियों से छेड़छाड़ की। एक युवक ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को ढूंढ रही है।

    Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    संवाद सूत्र, भीटी रावत। सहजनवा के महुआपार तेतरिया गांव में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बाइक सवार कुछ मनबढ़ युवकों ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने पर एक युवक को ट्रैक्टर से उतारकर पीटा दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गया। घटना के संबंध में संजीत साहनी ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    संजीत साहनी ने बताया कि गांव में स्थापित लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए मगहर ले जाई जा रही थी। इस दौरान सीहापार निवासी एक युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ बच्चियों को छेड़ने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतर आए। शाम करीब छह बजे जब प्रतिमा जोनहिया पहुंची, तो मनबढ़ों ने चार-पांच बाइक से ट्रैक्टर को रोक दिया और पंच, लाठी-डंडों से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया।

    इसे लेकर पीड़ितों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर एसडीएम केशरी नंदन तिवारी, सीओ गीडा कमलेश प्रताप सिंह और थानेदार महेश कुमार चौबे ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस नामजद आरोपितों पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान विसर्जन के लिए जा रही प्रतिमा वहीं रूकी रही।

    ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने प्रतिमा को करीब तीन घंटे रोके रखा था, लेकिन प्रशासन के समझाने पर पुलिस सुरक्षा में विसर्जन कर दिया गया। उपजिलाधिकारी केशरी नंदन तिवारी ने कहा कि प्रतिमा थोड़े समय के लिए रोकी गई थी और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।