गोरखपुर में धुंध और उमस ने बदला मौसम, जानें कब मिलेगी राहत
गोरखपुर में रविवार को ऊपरी वायुमंडल में पुरुवा हवा के कारण मौसम में बदलाव देखा गया। आसमान में धुंध छाई रही, जिससे धूप कमजोर पड़ गई और उमस बढ़ गई। ...और पढ़ें

ऊपरी वायुमंडल में बह रही पुरुवा ने बदला मौसम का मिजाज
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गर्मी की आवक के बीच रविवार को मौसम का अजीब रुख देखने को मिला। सुबह से ही आसमान मेंं धुंध छायी रही और धूप पर उसका पहरा रहा। ऐसे में पूरे दिन धूप की लाचारी देखने को मिली। हवा न चलने की वजह से उमस बढ़ गई और लोगों इस गर्मी में पहली बार पसीने से परेशानी हुई।
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार ऐसा ऊपरी वायुमंडल में पांच से सात हजार फीट की ऊंचाई पर चल रही पुरुवा हवा के चलते हुआ। इस हवा ने नेपाल के ऊपर बादलों का गुच्छ बना दिया, जिसका प्रभाव गोरखपुर और आसपास के जिलों में भी दिखा।
मौसम विज्ञानी के अनुसार, मौसम का यह बदलाव स्थायी नहीं है। हवा का रुख बदलेगा, जिससे बादलों का गुच्छ हटेगा और धूप एक बार फिर अपनी पूरी चमक के साथ निकलेगी। अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ाेतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किए जाने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बिना OTP नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, तेल कंपनियों ने एजेंसी संचालकों को दिए निर्देश
न्यूनतम तापमान में भी अपेक्षाकृत बढ़ोतरी की आशंका बता रहे हैं। ऊपरी वायुमंडल में धुंध के चलते रविवार का अधिकतम तापमान तो बीते दिन के मुकाबला थोड़ा सा गिर गया लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अधिकतम आर्द्रता के 80 प्रतिशत तक पहुंच जाने के चलते रविवार को गर्मी का सूचकांक बढ़ गया। ऐसे में लोगों को रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी का अहसास हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।